इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन से उनके निवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन का सवाई माधोपुर से जेसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक पद पर तबादला हो गया है। इस दौरान जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने उनके कार्यकाल में मीडिया द्वारा किए गए सहयोग की सराहना की।

जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी जिला कलेक्टर के रूप में राजेन्द्र किशन का मीडिया को दिए गए सम्मान एवं सहयोग के लिए आभार जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनका माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान आईएफडब्ल्यूजे महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमल जैन, उपाध्यक्ष हरक चंद जैन, सचिव जितेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी राजेश गोयल, पीआरओ सुरेश चंद गुप्ता, जनसंपर्क विभाग के किरोड़ी लाल मीना मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया