Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नवनियुक्त जिला कलेक्टर ने सामान्य चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों से पूछी कुशलक्षेम

जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज मंगलवार को पदभार सम्भालने के बाद सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर आपातकालीन सेवाएं, एक्सरे, सोनोग्राफी सेवाओं, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जॉंच योजना सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने इमरजेन्सी एवं ट्रोमा वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

 

भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चिकित्सा सेवाओं के संबंध में फीडबेक लिया। दुर्घटना में घायल मरीजों के समय पर एक्सरे करने, उपचार की त्वरित व्यवस्था सहित निःशुल्क दवाईयों के संबंध में जानकारी ली। इमरजेंसी में आए मरीजों को उपचार में औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर अनावश्यक देरी तो नहीं की गई, इसकी भी जांच की। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना जांच पर्ची काउंटर, सीटी स्केन की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

 

 

उन्होंने नवनिर्मित पंजीयन पर्ची काउंटर की जांच की। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश पीएमओ को दिए। उन्होंने मदर मिल्क बैंक, ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट का भी निरीक्षण का व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

Newly appointed collector sawai madhopur inspected the general hospital

 

कलेक्टर ने ट्रोमा सेंटर एवं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए सभी समुचित उपाय रखने, औपचारिकताओं में ना उलझाकर, सीधे उपचार करने के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरीजों से भी फीडबेक लेते हुए निःशुल्क दवा, निःशुल्क जांच सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने पीएमओ एवं ड्यूटी डॉक्टर से कहा कि इमरजेंसी में चिकित्सा की समुचित सेवा देकर हम मरीजों की जान बचा सकते है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी भी उनके साथ थे।

 

कलेक्टर ने किया सामान्य चिकित्सालय के कोविड वार्ड का निरीक्षण:-

 

सामान्य चिकित्सालय के कोविड वार्ड में पहुंचकर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से फीडबेक लिया। उन्होंने मरीजों से उपचार की स्थिति, ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबेक लिया तथा भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कलेक्टर ने कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के उपचार के संबंध में पीएमओ से जानकारी ली।

 

 

उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार मरीजों की भर्ती करने तथा मरीजों के अटेंडेंट को वार्ड में प्रवेश नहीं करने देने के संबंध में निर्देश दिए। कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के संबंध में अस्पताल के प्रभारी को निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबेक भी लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !