Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ मनाया सवाई माधोपुर का 259वां स्थापना दिवस

संस्थापक सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा का किया माल्यार्पण

 

सवाई माधोपुर शहर का 259वां स्थापना दिवस कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण पालना करते हुए उल्लास के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के तहत सवाई माधोपुर उत्सव के रूप में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज आज बुधवार को हुआ। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी, 1763 को सवाई माधोपुर शहर का निर्माण शुरू किया गया था।

 

 

सवाई माधोपुर उत्सव के तहत रणथंभौर किला स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने त्रिनेत्र गणेश की महाआरती कर सवाई माधोपुर एवं प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की।

 

इसके बाद सुबह 11 बजे नगर परिषद परिसर में सवाई माधोपुर के संस्थापक महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम की प्रतिमा पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, नगर परिषद सभापति विमल चन्द महावर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा और नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित अन्य अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर सवाई माधोपुर के संस्थापक को नमन किया।

 

Sawai Madhopur 259th foundation day celebrated with the cradle of Corona guideline

 

नगर परिषद परिसर में हुआ प्रतिमा पर माल्यार्पण, मिलकर सवाई माधोपुर को स्वच्छ एवं श्रेष्ठ शहर बनाने का संकल्प:-

 

इस मौके पर जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने सवाई माधोपुर को और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लिये मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर सवाई माधोपुर के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के चलते इस बार सवाई माधोपुर उत्सव को सादगी से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने सवाई माधोपुर के विकास के लिए उनके मन में चल रहे प्लान को साझा करते हुए सुंदर एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना को सबके सहयोग से मिलकर साकार करने की बात कही। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पार्षदगण एवं आमजन मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने मिलकर सवाई माधोपुर को आदर्श, स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अगले सवाई माधोपुर महोत्सव की कड़ी में गुरूवार को सुबह 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में सवाई माधोपुर अतीत से वर्तमान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !