Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने सफाई व्यवस्थाओं के संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर सवाई माधोपुर के लिए उनके मन में चल रहे प्लान को साझा करते हुए सुंदर एवं स्वच्छ शहर की परिकल्पना को सबके सहयोग से मिलकर साकार करने की बात कही।

 

बैठक में जिला कलेक्टर ने नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई दुरस्त नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए।

 

Collector gave necessary instructions to the officials of the city council regarding the cleanliness arrangements

 

जिला कलेक्टर ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति के लिये संबंधित अधिकारी को व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर जमादार को उपस्थिति सत्यापित करने के लिये वार्डवार फोटो प्रातः 7 बजे तक ग्रुप में शेयर करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते। कोताही बरतने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिये।

 

जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि निर्धारित स्थान पर कचरा पात्र रखवायें, इनसे कचरे का नियमित उठान किया जाये, कचरा उठाने वाला वाहन ओवरलोड न हो, इससे सड़क पर कचरा फैले तो कार्रवाई करें। सड़क पर कचरा डालने दुकानदार, ठेले, थड़ी संचालकों पर जुर्माना करें। कलेक्टर ने कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम, प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टा वितरण प्रगति की भी समीक्षा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !