Thursday , 23 April 2026
Breaking News

इस्मत शेरवानी को संस्कृत व्याकरण में मिला स्वर्ण पदक

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड निवासी इस्मत शेरवानी ने आज बुधवार को जयपुर के जगदुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस्मत ने एमए संस्कृत व्याकरण में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए। लेकिन दिलचस्प बात यह है की वह एक ऐसे परिवार से संबंध रखती हैं जहां सभी महिला सदस्यों ने संस्कृत में शिक्षा हासिल की है। वहीं इस्मत की बड़ी बहन और 2 भाभी तथा एक चचेरे भाई ने भी संस्कृत विषय से स्नातक किया है। उनके पिता मंजूर आलम शेरवानी सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य थे।

 

Ismat Sherwani from Bonli Sawai Madhopur got gold medal in sanskrit grammar

 

इस्मत की बड़ी बहन रुबीना परवीन शेरवानी ने जोगेश्वरी शास्त्री संस्कृत कॉलेज बौंली से स्नातक किया है। इस्मत को संस्कृत में पढ़ाई करने के लिए उनकी बड़ी बहन रुबीना ने ही प्रेरित किया। उन्हें अपने परिवार और ससुराल वालों की तरफ से भी संस्कृत में पढ़ाई करने के लिए पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस्मत अब बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी या जगदुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय से संस्कृत व्याकरण में पीएचडी करने की इच्छा रखती हैं और शिक्षक बनना चाहती है। हालांकि उन्होंने इस बारे में अभी फैसला नहीं लिया है, लेकिन संस्कृत में आगे की पढ़ाई के लिए वह बेहद उत्सुक हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !