Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सरसों के खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव का मामला,  पुलिस जुटी जांच में

सवाई माधोपुर जिले के जुवाड़ गांव में एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। जुवाड़ गांव एक महिला का अर्धनग्न शव खेत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना जैसे ही रवांजना डूंगर थाना पुलिस को मिली, वैसे ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

 

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही एफएसएल की टीम को भी मौके पर ही बुलया, जहां एफएसएल की टीम ने घटना से जुड़े हुए साक्ष्य जुटाए। महिला के शव को चारपाई की सहायता से खेत से उठाकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का संगीन आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस भी हत्या के विभिन्न पहलुओं को जोड़कर इसकी जांच में जुट गई है।

 

Case of woman's dead body found in a mustard field in a semi-naked state in sawai madhopur

 

घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र दानोदिया भी मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने रवांजना डूंगर थाना अधिकारी को गंभीरतापूर्वक मामले में छानबीन करने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा महिला के अर्धनग्न शव के पास शराब के पव्वे भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस के अनुसार मृतक महिला मनभर खंगार कल शाम को ही रात्रि जागरण का नाम लेकर अपने घर से निकली थी।

 

 

इसके बाद उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के नेतृत्व में मामले की अलग-अलग तरीके से जांच करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पूरे मामले की देखरेख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नोदिया कर रहे हैं। वहीं, रवांजना डूंगर थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा मामले की जांच में जुटी हैं।

 

यह भी पढ़ें:- जुवाड़ गांव में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

जुवाड़ गांव में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !