Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा संघर्ष के लिए तैयार

झुलसाने वाली गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से त्रस्त आमजन के हाल जानने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार द्वारा शुरू किए गए 25 दिवसीय दौरे के चौथे दिन भाडोती, गंभीरा, कुंडली नदी, दीवाडा, खातौली, डहरोली, बाढ भूखा, सांगरवासा, गोज्यारी, भूखा व शेषा आदि गांवों का दौरा किया।

Congrss struggle ready always solve problem common man politics

इस दौरान ग्रामीणों ने उनकी समस्याओं से बेखबर होकर निराकरण के प्रति उदासीन बने बैठे सत्तासीन भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताते हुए अबरार को पानी व बिजली की समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर अबरार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। आमजन के हक व समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी हमेशा हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने पेयजल संकट से जूूझ रहे क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से बेखबर स्थानीय विधायक व सांसद के प्रति रोष जताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में हमेशा जिलेवासियों को पेयजल की समस्या का सामना कर पडता है। लेकिन भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि चार वर्षो में अभी तक जिलेवासियों को इस समस्या से निजात दिलाना तो दूूर, पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई कार्ययोजना तक नहीं बनाई। उन्होंने बताया कि सरकार आए दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि कर आमजन की कमर तोडने का कार्य कर रही है। इसका सीधा असर गरीब, मजदूूर पर पड रहा है। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने अबरार का जगह- जगह माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया। अबरार के साथ ग्रामीण ब्लाॅक अध्यक्ष बाबूू लाल मीणा, आशाराम बैंदाडा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !