Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मनरेगा में 203 करोड़ रुपए का बजट हुआ पास

जिला परिषद साधारण सभा की सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये मनरेगा में 203 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव पास किया गया। वास्तविक कार्यों से दोगुने से भी अधिक कार्य प्रस्तावित किये गए हैं। श्रम में 112 तथा सामग्री मद में 81 करोड़ रूपए के बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गए है।

 

 

कार्य योजना में कुल 35601 कार्य शामिल हैं, जिनमें से 487 अपूर्ण कार्य तथा 35114 नये कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मनरेगा में बजट की अधिकतम सीमा नहीं है। निर्धारित अधिकतम दिवस का कार्य मांगने पर किसी भी जॉबकार्डधारक को कार्य दिया जाएगा, इसके लिये अतिरिक्त कार्य भी स्वीकृत किये जा सकते हैं।

 

Rs 203 crore budget passed in MNREGA Sawai Madhopur

 

जिला प्रमुख सुदामा मीना, जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, खंडार विधायक अशोक बैरवा, जिला परिषद सीईओ अभिषेक खन्ना, सवाई माधोपुर पंचायत समिति प्रधान निरमा मीना, मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, खंडार प्रधान नरेन्द्र चौघरी, चौथ का बरवाड़ा प्रधान सम्पत पहाड़िया, गंगापुर प्रधान मंजू गुर्जर,डिग्गी प्रसाद मीना, जिला परिषद सदस्यों, जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में पारित प्रस्ताव में सबसे अधिक 35383 कार्य ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग के हैं। इनमें से 34949 नये एवं 434 अपूर्ण कार्य हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के 11 पुराने और 47 नये कार्य, जल संसाधन विभाग के 12 पुराने और 17 नये, वन विभाग के 23 अपूर्ण और 89 नये व अन्य विभागों के 19 कार्य शामिल हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !