शांति भंग करने के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तारः-
जगदीश सिंह हैड कांस्टेबल थाना पीलौदा ने प्रेमचन्द शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी नयागांव, भगवती शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी नयागांव थाना पीलौदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार नन्दराम सहायक उपनिरीक्षक थाना रवांजना डूंगर ने विनोद पुत्र हरिकेश निवासी रावंल थाना कोतवाली सवाई माधोपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 2 आरोपी गिरफ्तारः-
रामराज सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने रामभरोस पुत्र रामपाल निवासी जड़ाता थाना सूरवाल को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना मानटाउन पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार पुरूषोतम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने रामराज मीना पुत्र हजारी निवासी जगमौदा थाना चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया