Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रदेशाध्यक्ष के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा जिला संगठन ने सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के ऊपर हमला करने वाले समाजकंटको की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया के नेतृत्व मे जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि कोटा प्रवास के दौरान तालेड़ा थाने के इलाके मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के काफिले को 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने आगे ट्रक लगाकर रोक लिया तथा अचानक गाड़ियों पर पथराव किया एवं प्रदेशाध्यक्ष के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। विगत दिनों रीट परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच करने की मांग को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार इस प्रकार के हमले करवाकर भाजपा की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।
BJP district organization submitted a memorandum demanding the arrest of the attackers of the state president
जिलाध्यक्ष मथुरिया ने कहा कि कांग्रेस के मुखिया 16 लाख युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला करवाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहे है साथ हमलावरों को सरकार में बैठे प्रभावशाली लोगों का सरंक्षण भी प्राप्त है। ऐसे लोगों की जल्द गिरफ्तारी हो और कड़ी से कड़ी सजा मिले जिसके लिए राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालो मे भाजपा जिला महामंत्री लोकेन्द्र आचार्य, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र राठौड़, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मधुमुकुल चतुर्वेदी सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !