Saturday , 6 June 2026
Breaking News

दो नकाबपोशों ने दिनदहाड़े पिस्तोल की नोंक पर बैंक से लुटे 15 लाख

जयपुर:- अज्ञात दो नकाबपोश बदमाशों ने गत मंगलवार को दिनदहाड़े पिस्तोल की नोंक पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जयपुर में से 15 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह वारदात चौमूं हाउस के समीप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में हुई है। सुबह जैसे ही बैंक खुला, तो दो नकाबपोश बदमाश बैंक के अंदर घुस गए तथा बैंक कार्मिकों को बंधक बनाकर बैंक से करीब 15 लाख रुपये लूट ले गए।

 

Two masked men robbed 15 lakhs from the bank at the point of pistol in broad daylight

 

पुलिस के मुताबिक अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखा कर बैंक कार्मिकों के मोबाइल छीन लिए और उन्हें बाथरूम के अंदर बंद कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बैंक कर्मचारी की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद बैंक कार्मिकों ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल विधायकपुरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !