युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अकरम बुनियाद के नेतृत्व में उप काराग्रह के जेलर समचेन खां को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से बुनियाद ने मांग करते हुए बताया कि जेल में बंद जो मुस्लिम कैदी रोजा रखना चाहते है उन्हें सेहरी और इफ्तार का सही प्रबंध किया जाए। साथ ही नमाज और तरावही पढने के लिए साफ जगह और वुजू के लिये साफ पानी उपलब्ध करवाया जाए और तेज गर्मी को देखते हुए इस महीने में काम ना लिया जाए तथा कूलर व पंखों की समुचित व्यवस्था की जाए।
इस दौरान मुकीम शेख, शाहनवाज काजी, फय्याज खान, राशिद अली, मुन्नजम अली, आसिफ अली सहित कई लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया