बाटोदा थाना पुलिस ने टोल प्लाजा नवाडया पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार उर्फ बिल्लू बादशाह को गिरफ्तार किया है। एसपी सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि सुरेश खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, तेजकुमार पाठक वृताधिकारी बामनवास के निकट सुपरवीजन एवं डां. विवेक हरसाना उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाटोदा के निर्देशानुसार भागवत सिहं सहायक उप निरीक्षक मय टीम द्वारा पुलिस थाना बाटोदा पर आर्म्स एक्ट में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी अनिल कुमार उर्फ बिल्लू बादशाह पुत्र रामजीलाल निवासी भावड, बाटोदा को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:- गत दिनांक 11/11/2021 की रात्रि को करीब 8 बजकर 30 मिनते पर टोल नाका नवाडया सवाई माधोपुर – गंगापुर सिटी मेगा हाईवे पर एक कार हुण्डई में सवार पाँच बदमाशों ने टोल पर्ची काटने की बात के विवाद को लेकर कार सवारों ने एक राय होकर टोल पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। टोलकर्मियों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। घटना से टोल बूथ व टोल बूथ पर लगे कम्प्यूटर मोनिटर क्षतिग्रस्त हो गये। घटना के संबंध में थाना बाटोदा पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान भागवत सिहं सहायक उप निरीक्षक थाना बाटोदा, रामलखन हेड कांस्टेबल, देवराज कांस्टेबल, अजय कांस्टेबल, निरोती कांस्टेबल एवं रिछपाल कांस्टेबल शामिल रहे।