जिला अस्पताल में डीईआईसी केंद्र में अनुबंध आधारित नियुक्ति की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले के जिला अस्पताल में कुल 7 चिकित्सा अधिकारियों ﴾एमबीबीएस) 1 शिशु रोग विशेषज्ञ की अनुबंध आधारित नियुक्ति की जाएगी। इनकी अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी।

साथ ही चिकित्सक का राजस्थान मेडिकल काँसिल में पंजीयन होना अनिवार्य है। चिकित्सक की आयु उनके सेकंडरी अथवा हायर सेकंडरी प्रमाण पत्र से सत्यापित की जाएगी। उक्त पदों के लिए इंटरव्यू जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय में सोमवार 14 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजे आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू के लिए आवेदन 14 फरवरी को साढ़े 11 बजे तक स्वीकार किए जाऐंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया