Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सघन मिशन इन्द्रधनुष 4 टीकाकरण अभियान की दी जानकारी

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया के सभागार में चिकित्सा विभाग की ओर से चलाये जा रहे सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आज शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. राजेश जैन ने भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 4.0 को चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। प्रत्येक चरण में लगातार 7 दिनों तक टीकाकरण सत्र आयोजित किये जाएंगे। पहला चरण 7 फरवरी से प्रारम्भ हो चुका है दूसरा चरण 7 मार्च और तीसरा चरण 4 अप्रेल 2022 से प्रारम्भ होगा।

 

Information given about Intensified Mission Indradhanush 4 vaccination campaign in sawai madhopur

 

जिला समन्वयक यूनिसेफ गौरव शर्मा ने बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करवाने के लिए जागरुक करना और अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करना है।

 

शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा ने 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को लगाये जाने वाले टीकाकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. संदीप शर्मा, शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा, शहरी क्षेत्र के वार्ड पार्षद एवं अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !