Sunday , 8 March 2026
Breaking News

महिलाओं का भुगतान कराने की मांग को लेकर महिला फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन 

आजीविका मिशन द्वारा सवाई माधोपुर जिले में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण उद्यमिता परियोजना ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं छोटे-छोटे व्यवसाय उद्योग धंधे खोलने के लिए ग्रामीण उद्यमिता योजना चलाई जा रही है। इस योजना से जुड़ी महिलाओं की बैठक आज सोमवार को महावीर पार्क में आयोजित हुई।

 

 

बैठक में महिला फेडरेशन कि जिला सचिव शबनम ने बताया कि इस योजना से जुड़ी महिलाएं महावीर पार्क में एकत्रित हुई, जिसमें महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस योजना में काम करते हुए 4 महीने से अधिक हो गए हैं। लेकिन अब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया है। जबकि महिलाओं को रोजगार आजीविका सुधारने के लिए इस मिशन से जोड़ा गया था।

 

Women's Federation submitted memorandum in the name of collector for demanding payment of women

 

महिलाओं को प्रतिदिन कार्य करने के लिए 500 रुपए तय किए गए थे। महिलाओं को जो काम दिया गया था, उसको उन्होंने अपने निजी वाहनों, किराया के वाहनों आदि से गांव – गांव जाकर सर्वे का कार्य किया एवं परियोजना में दिए जा रहे कार्य को किया। लेकिन महिलाओं को अक्टुबर माह से फरवरी तक एक भी रुपए का भुगतान नहीं किया गया। महिलाओं के द्वारा जब भी पैसा मांगा जाता है तो उन्हें इस परियोजना से हटाने की धमकी दी जाती है।

 

 

जिससे ग्रामीण महिलाएं परेशान हैं। इसके लिए महिलाओं ने आज जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर महिलाओं का जल्द भुगतान करवाने की मांग की है। इस दौरान अनीता बैरवा, महिला फेडरेशन जिलाध्यक्ष कंचन देवी महावर, जिला सचिव शबनम, तबस्सुम बानो आदि महिलाएं शामिल रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !