Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्वेता गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को किया रवाना

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानटाउन परिसर सवाई माधोपुर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

Shweta Gupta flagged off the National Lok Adalat Awareness Rally

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व अन्य आमजन को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जाना है। इस वर्ष राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व से संबंधित मामलों का भी राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा।

 

जागरूकता रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में नारे लगाते हुए आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया तथा आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा करवाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आभा सोनी, इंतियाज खालिद वरिष्ठ अध्यापक, आभा शर्मा अध्यापक सहित अन्य आमजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !