Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सघन मिशन इंद्रधनुष 4 टीकाकरण अभियान को लेकर ली बैठक

प्रभावी हेड काउंट सर्वे करने के दिए निर्देश

 

नियमित टीकाकरण से वंचित रहे 0 से 2 वर्ष तक के नन्हें-मुन्नों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी 7 फरवरी से अभियान का प्रथम चरण शुरू हो चुका है और अभियान का दूसरा चरण 7 मार्च से प्रारंभ होगा।

 

इसी की तैयारियों को लेकर आज मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बीसीएमओ व चिकित्सा अधिकारियों प्रभारियों, बीपीएम एवं बीएचएस की बैठक ली। वीसी में जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, एसएमओ डॉ. राजेश जैन, डीएनओ नवल किशोर अग्रवाल, एसओ अजय शंकर बैरवा, केके गोस्वामी मौजूद रहे।

 

शत प्रतिशत प्रभावी हेड काउंट सर्वे किया जाए:-

 

सीएमएचओ ने निर्देश दिए कि प्रभावी तरीके से सभी के द्वारा हेड काउंट सर्वे किया जाए 3 दिन में पूरा किया जाए। और सर्वे को घर घर सर्वे कर के नये सिरे से बच्चों का सर्वे करवाया जाए। जिला स्तर से जो नये प्रकार के सर्वे फॉरमेट बना कर भिजवाए जा रहे हैं उन्ही प्रपत्रों में सर्वे कर भरा जाए।

 

प्रपत्रों में मकान नंबर, मुखिया का नाम, मकान में रह रहे परिवारजनों की संख्या, गर्भवतियों की संख्या, 0 से 2 साल के बच्चों की संख्या आदि का विवरण भरा जाएगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों से प्रपत्र प्राप्त होने पर ब्लॉक स्तर पर उन पर कार्य किया जाएगा।

 

Intensive Mission Indradhanush 4 held a meeting regarding vaccination campaign in sawai madhopur

 

हेड काउंट सर्वे कार्य में कोई भी गलती पाए जाने पर होगी कार्यवाही:-

 

वीसी के माध्यम से सभी को डीपीएम सुधीन्द्र शर्मा ने नवीन प्रकार के प्रपत्र भरने का तरीका विस्तृत रूप से समझाया। उन्होंने सभी को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावी हेड काउंट की मॉनिटरिंग के लिए हर स्तर पर मॉनिटर लगाए गए हैं यदि किसी भी स्तर पर हेड काउंट सर्वे कार्य में कोई भी गलती पाई जाती है तो उस संबंधित कार्मिक और संबंधित सुपरवाइजर अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 

बीमारियों से बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं टीके:-

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पोलियों, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बुस्टर टीडी के टीके लगाए जा रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !