Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीईओ ने पंचायत समिति बामनवास का निरीक्षण कर ली अधिकारियों की बैठक

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज गुरूवार को पंचायत समिति बामनवास का औचक निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने पंचायत समिति बामनवास का निरीक्षण कर पंचायत समिति से सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली।

 

बैठक में पंचायत समिति के विकास अधिकारी नरेंद्र मीणा ने जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। सीईओ ने मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान विकास अधिकारी को योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए पर्याप्त श्रमिक लगाने, समय पर रोजगार उपलब्ध कराने। कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक कराने के दिशा निर्देश दिए।

 

Zilla Parishad CEO did surprise inspection of Panchayat Samiti Bamanwas

 

बैठक में सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अन्य योजनाओं के कार्यों का गहन पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मनरेगा में सामाजिक अंकेक्षण कार्य को समय पर करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। गौरतलब है कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी के औचक निरीक्षण से योजनाओं की प्रगति में सुधार हो रहा है।

 

औचक निरीक्षण करने की कार्यशैली की चर्चा भी पंचायत समितियों के अधिकारी कार्मिकों में बनी रहती है। बैठक में विकास अधिकारी नरेंद्र मीणा, जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता श्योदान मीणा और पंचायत समिति के पंचायत प्रसार अधिकारी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !