Thursday , 23 July 2026
Breaking News

“बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन ने किया श्रमदान

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर आज शनिवार को प्रातः 7 बजे से “बदेलगा माधोपुर” अभियान को गति देते हुए जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में साफ-सफाई की गई। जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं यूआईटी की अभिनव पहल पर चलाये जा रहे “बदलेगा माधोपुर” अभियान के तहत जिला मुख्यालय के सभी राजकीय कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, महावीर पार्क, गांधी पार्क सहित अन्य स्थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजन ने भी बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

 

अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परसिर में जमा गंदगी, पॉलिथीन, चाय के डिस्पोजल और कागज के टुकड़े सहित तम्बाकू के पाउचों को मौके पर डिस्पोजल किया गया। इसी प्रकार सभी कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्ष, कर्मचारियों सहित समस्त स्टॉफ द्वारा साफ-सफाई की गई। जिला कलेक्टर ओला ने कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों से अपनी केबिनों में डस्टबिन रखने, चाय के डिस्पोजलों को कचरा पात्र में डालने, आस-पास गंदगी नहीं होने देने की समझाइश की। इस पर मौके पर मौजूद वकीलों ने अपनी सहमति जताई। उन्होंने सभी वकीलों से अपने वाहनों को पार्किंग जोन में खड़े करने की समझाइश की। कलेक्टर को वकीलों ने पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए समाधान करवाने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।

 

Under the Badlega Madhopur campaign, the general public, including officers and employees, did Shramdaan

 

उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने चैम्बरों में सफाई कर बेकार पड़ी रद्दियों का निस्तारण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित महावीर पार्क में नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मचारियों, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड सहित आमजन ने श्रमदान किया। श्रमदान के पश्चात पार्क का स्वरूप निखरने लगा है। कलेक्टर ने पार्क में आने वाल लोगों से भी पार्क को साफ-सुथरा रखने, गंदगी नहीं करने तथा कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की।

 

 

कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिये। इस दौरान महावीर पार्क में जिला कलेक्टर ने “बदलेगा माधोपुर” लिखी हुई कैपों का वितरण किया। इस दौरान अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, एईएन नगर परिषद नीलम कोठारी, स्वास्थ्य निरीक्षक नगर परिषद गजेन्द्र सिंह, एडवोकेट, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेन्टियर्स, सिविल डिफेन्स की टीम, पथिक लोक सेवा समिति के सदस्य एवं वार्ड पार्षद सहित आमजन भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !