Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बौंली को मिली नगरपालिका व एसीजेएम कोर्ट की सौगात

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बुधवार को विधानसभा में पेश किए बजट में करीबन सभी की मुरादें पूरी करने की कोशिश की गई। उन्होंने घोषणाओं का पिटारा खोलकर सभी को खुश करने का प्रयास किया है। इसमें उन्होंने बामनवास विधानसभा क्षेत्र के बौंली उपखंड क्षेत्र के नागरिकों को नगरपालिका व एसीजेएम कोर्ट की खास सौगात भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा से उपखंड क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर व्याप्त है।

 

 

इसके लिए नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक व मुख्यमंत्री का आभार जता खुशी में आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यालय पर लंबे समय से नगरपालिका व एसीजेएम कोर्ट खोलने की बराबर मांगे उठ रही थी। गत वर्ष के बजट में भी बौंली को नगर पालिका का दर्जा मिलने की उम्मीद थी लेकिन गत बार के बजट में बामनवास को नगरपालिका की सौगात मिलने से बौंली को वंचित रहना पड़ा। इस बजट में बौंली को नगर पालिका के साथ एसीजेएम कोर्ट की भी खास सौगात मिल पाई है।

 

Bonli got Municipality and ACJM Court in Sawai madhopur

 

अभिभाषक संघ बौंली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नाथावत ने राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के रजिस्ट्रार व बामनवास विधायक को ज्ञापन सौंपकर जेम कोर्ट में एसीजेएम कोर्ट खुलवाने की मांग की थी जो भी इसी बजट में पूरी हो गई। इससे क्षेत्र के वादी परिवादियों को अब एसीजेएम कोर्ट के लिए सवाई माधोपुर आने जाने के झंझट से मुक्ति मिल सकेगी। इसी प्रकार बौंली को ग्राम पंचायत से नगरपालिका की क्रमोन्नति से भी मुख्यालय के विकास को पंख लग सकेंगे।

 

इन दोनों खास घोषणाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की मित्रपुरा पुलिस चौकी को पुलिस थाने में क्रमोन्नत करने व भाड़ौती- खिरनी- बौंली- लाखनपुर- मित्रपुरा राज्य मार्ग के निर्माण की भी घोषणा की है। हालांकि इस बजट घोषणा में क्षेत्र के नागरिकों को राजस्थान परिवहन की सेवाओं में बढ़ोतरी व बौंली मुख्यालय के सामुदायिक चिकित्सालय में सुधार को लेकर भी बहुत कुछ मिलने की उम्मीद थी लेकिन इनके लिए कोई घोषणा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को कुछ निराशा भी हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !