गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत बुचालाई में नवयुवक मंडल द्वारा पद दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मानसिंह गुर्जर थे।

पद दंगल में मे धवलेराम व शेरसिंह ने एक से बढ़कर एक पौराणिक कथाओं को पद के माध्यम से गाकर सुनाया। पद को सुनने के लिए महिला व पुरुषों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 8 जून को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंगापुर सिटी में चारों मंडलो व सामाजिक संगठनों के साथ जन संवाद किया और गंगापुर सिटी की जनता के कई घोषणाएं की।
उन्होंने कहा कि पिछले चार में गंगापुर सिटी नक्शा बदल चुका है। चम्बल प्रोजेक्ट का लगभग पूर्ण हो चुका है। 30 जून तक गंगापुर सिटी की जनता को चम्बल का पानी मिलने जा रहा है। यह अपने आप मे बहुत बड़ी सौगात है। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी आर.सी. गुर्जर ने बताया कि पद दंगल में विधायक मानसिंह गुर्जर के साथ पूर्व सभापति हरिप्रसाद बौहरा, प.स. सदस्य घनश्याम शर्मा, बलराम सरपंच, प्रेमराज सरपंच, महेन्द्र सरपंच ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, पुखराज सलेमपुर महामंत्री ,लाला अमरगढ़, घासीराम, जगदीश सेवा, अमरसिंह उपसरपंच, लहरी पटेल, रामनिवास फौजी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया