Thursday , 23 July 2026
Breaking News

पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महावीर पुत्र बदरी निवासी खिरखडी रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत दिनांक 17/11/2021 को परिवादी द्वारा खण्डार थाने पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दी थी। जिस पर आईपीसी में खंडार थाने पर मुकदमा दर्ज अनुसंधान शुरू किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है कि जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई द्वारा घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशानुसार सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन में अनिल कुमार डोरिया वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में भगवान लाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी खंडार के नेतृत्व में व्यपहर्ता व आरोपीयान की तलाश हेतु टीम का गठन किया गया।

 

Police arrested accused of kidnapping a minor girl in khandar Sawai Madhopur

 

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गत गुरुवार को क्वाडवा जिला राजकोट गुजरात से दस्तयाब किया गया एवं वांछित आरोपी महावीर गुर्जर को डिटेन किया गया। दस्तयाबशुदा को सीडबल्यूसी सवाई माधोपुर के समक्ष पेश कर परिजनों को सुपुर्द की गयी। वांछित आरोपी महावीर पुत्र बदरी निवासी खिरखडी थाना रवांजना डूंगर के विरुद्ध अपराध धारा 363, 366ए, 344, 376 डी, आईपीसी व 5/6, 16/17 पॉक्सो एक्ट का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर राकेश कुमार राजौरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रभारी एसआईयूसीएडब्ल्यू सवाई माधोपुर द्वारा गिरफ्तार कर आज शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

 

 

जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस दौरान पुलिस टीम में भगवान लाल थानाधिकारी खंडार, फैयाज खान सहायक उप निरीक्षक, गजानन्द कांस्टेबल एवं शत्रुघ्न कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !