Sunday , 8 March 2026
Breaking News

सुविधाओं के अभाव में अन्य जगह पढ़ने को मजबूर गांव के बच्चे

सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत अजनोटी के ग्राम दुब्बी बनास में माध्यमिक विद्यालय संचालित है जो मूलभूत सुविधाओं के अभाव में चल रहा है। ग्रामवासी विनोद मीणा ने बताया कि माध्यमिक विद्यालय में कमरों का अभाव है। एक हॉल में तीन – तीन कक्षा बैठती है। स्कूल की बिल्डिंग पूर्ण रूप से जर्जर हो चुकी है। जो लगभग 5 से 7 दशक पुरानी है। बरसात के दिनों में इस बिल्डिंग से लगातार पानी आने के कारण छात्र परेशान रहते हैं।

 

 

विद्यालय की इस छोटी सी बिल्डिंग में आंगनबाड़ी भी संचालित है। 2 वर्ष पूर्व विद्यालय को आवंटित खेल मैदान का न तो सीमा ज्ञान करवाया गया है और न ही विद्यालय को कब्जा दिया है। खेल मैदान के सीमा ज्ञान व कब्जा देने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तहसीलदार सवाई माधोपुर को तथा जिला शिक्षा अधिकारी सवाई माधोपुर को कई बार अवगत करवा दिया गया लेकिन उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

 

Village children forced to study elsewhere due to lack of facilities in sawai madhopur

 

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा दुब्बी बनास के इस माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जा चुका है। लेकिन सुविधाओं से अभावग्रस्त इस विद्यालय में छात्र पढ़ने से कतराते हैं जिस कारण अभिभावक बच्चों को अन्य स्थानों पर भेजने के लिए मजबूर हैं। विनोद ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं गौण साबित हो रही है।

 

ग्राम वासियों ने विद्यालय प्रशासन से पुरानी बिल्डिंग के कमरे तोड़कर नए हॉल बनवाने तथा दूसरी मंजिल की स्वीकृति लेकर बिल्डिंग बनवाने की भी मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के प्रति न तो किसी जनप्रतिनिधि को और ना हीं ग्राम पंचायत को चिंता है। जिसका खामियाजा स्कूल के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। आश्वासन के अलावा कोई समाधान नहीं हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !