राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी के तत्वाधान में पैरा लीगल वालंटियर दुर्गेश शर्मा द्वारा आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में 12 मार्च को आयोजित होने वाली ऑनलाइन एवं ऑफलाइन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन के मध्य प्रचार प्रसार किया तथा आमजन को प्री – लिटिगेशन प्रकरणों में अलग-अलग दिनांकों को आयोजित होने वाली द्वितीय काउंसलिंग के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

उन्होंने आमजन को बताया कि द्वितीय प्री – काउंसलिंग बैंकों के द्वारा पक्षकारान के मध्य करवाए जाने के लिए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा अलग – अलग तारीखें निर्धारित की गई है। इस हेतु 2 मार्च को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, 3 मार्च को बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, 4 मार्च को भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक, 5 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक द्वारा न्यायालय परिसर में की जाएगी तथा 12 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भी समझाइश की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया