भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की चिंता करते हुए उन्हें सकुशल उनके घर तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर भाजपा ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसके तहत राज्य के कई जगहों पर यूक्रेन में फंसे छात्रों को पहुंचाया जा रहा है। इसी संदर्भ मे भाजपा के प्रदेश हेल्पलाइन के साथ – साथ सवाई माधोपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया ने भी हेल्पलाइन नंबर की सुविधा चालू की है। उन्होंने जानकारी के दौरान बताया कि प्रदेश भाजपा की तैयार सूची के अनुसार सवाई माधोपुर जिले के केवल 6 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए है।

जिनके परिजनों से फोन के माध्यम से संपर्क हो गया है, तीन छात्र अपने घर पहुंच चुके है और तीन छात्र बॉर्डर क्रोस करके आ चुके हैं। अगले एक या दो दिन मे रोमानिया के माध्यम से अपने घर पहुंच जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर सवाई माधोपुर जिले से कोई और छात्र जिसकी जानकारी संगठन के पास नहीं है तो वह हमें कार्यालय पर सूचित करवा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 08929208080 एवम 9414031752 पर संपर्क कर संगठन को सूचित कर दें। जिससे भाजपा संगठन फंसे हुए छात्रों को अपने घर तक पहुंचा सके। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा उन छात्रों की मदद निजी तौर पर की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया