Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चाइल्डलाइन ने बाल संरक्षण एवं अधिकारों की दी जानकारी

चाइल्डलाइन टीम द्वारा छावनी चौक आलनपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जाकर ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजन का किया गया। इस दौरान कोऑर्डिनेटर हरिशंकर बबेरवाल द्वारा बच्चों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

 

उन्हें बताया की अगर कोई बच्चा मुसीबत में हो या किसी बच्चे से बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति या बाल विवाह कराया जा रहा हो तो इसकी सूचना चाइल्ड लाइन 1098 पर दे सकते है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे सातों दिन नि:शुल्क फोन सेवा है। महिला टीम सदस्य मीना कुमारी और अलकनंदा त्रिवेदी द्वारा बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी दी।

 

Childline gave information about child protection and rights in sawai madhopur

 

साथ ही उन्होंने बताया की किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ जैसी घटना होने पर चुप नहीं बैठे। चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर कॉल करे। कॉलर की पुरी जानकारी गोपनीय रखी जाती है। साथ ही उन्हें हो रहे अपराध से बचाव के उपाय बताएं। टीम सदस्य कपिल स्वर्णकार, हनुमान सैनी द्वारा बच्चों को बाल संरक्षण की जानकारी दी गई। इस दौरान वहां पर उपस्थित शिक्षकगण व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे तथा बच्चों को अल्पाहार करा कर ओपन हाउस का समापन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !