दिगंबर जैनाचार्य विनीत सागरजी ने श्रीमहावीरजी से चलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरूवार को साहूनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में तथा शुक्रवार को चमत्कार जी मन्दिर आलनपुर में भव्य अगवानी एवं जयकारों के बीच मंगल प्रवेश किया।

सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि साहूनगर मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीलकमल जैन पुरवाल, मंत्री सुरेंद्र जैन पल्लीवाल व सदस्य मुकेश जैन पल्लीवाल के सान्निध्य में समाज के प्रबुद्धजनों ने आचार्य के पद प्रक्षालन किये और थाली में अर्घ्य व श्रीफल रख मंगल आरती उतारकर भव्य अगुवानी की। शुक्रवार की सुबह जिनेंद्र भक्तों ने आचार्य के मुखारविंद से उच्चारित मांगलिक मंत्रों के बीच जिनेंद्र देव का अभिषेक व शांतिधारा कर विश्व कल्याण की मंगल कामना की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया