आज राजस्थान नर्सेज यूनियन के बैनर तले सामान्य चिकित्सालय के नर्सिंगकर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से उनका कहना है कि नर्सिंग स्टाफ सतीश शर्मा पर कुछ हमलावरों द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला किया गया था जिससे वह गंभीर घायल हो गए। फिलहाल शर्मा का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सतीश शर्मा पर अकारण हुए हमले से नर्सिंगकर्मियों में रोष व्याप्त है। साथ ही उनका कहना है कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उन्हें आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया