Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आईटी कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर दिया बल

भाजपा आईटी सेल की संभाग स्तरीय बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित हुई।
इस अवसर पर भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने आईटी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय कार्यशाला में आईटी की आवश्यकता और महत्त्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आईटी विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यकर्ताओं को इसे समझना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मिलकर पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को ‘साबइर योद्धा’ बताया तथा कहा कि चुनाव रूपी रण में हमें कांग्रेस के झूठे और भ्रामक प्रचार का जवाब भी देना होगा।

BJP it workers conference strengtheningorganization
प्रदेश संयोजक ने कहा कि राष्ट्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आईटी विभाग को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य हो रहा है। इसके पहले चरण में प्रदेश तथा संभाग स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन हो रहा है। इसके बाद जिलों में भी ऐसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को आईटी से जोड़ने की अपील की तथा कहा कि आईटी विभाग का एक कार्यकर्ता, सौ सामान्य कार्यकर्ताओं के बराबर परिणाम दे सकता है। इसके लिए उसे सोशल मीडिया का समुचित तथा सकारात्मक उपयोग करना होगा।
सोशल मीडिया प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप के माध्यम से पार्टी की योजनाओं और सरकार की योजनाओं को एक क्लिक के साथ लाखों लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
वेबसाइट प्रभारी रेशी शर्मा ने बीजेपी राजस्थान एप और नमो एप के बारे में बताया तथा इन्हें अधिक से अधिक डाउनलोड करने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक देवानंद परमार ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस दौरान सवाईमाधोपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, करोली के रमेश राजोरिया, सवाईमाधोपुर यूआईटी अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र भाया, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, मोहम्मद अकरम सहित जिलेभर के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर आईटी के संभाग प्रभारी ओम सुवालका ने आभार जताया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !