Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री 6, 7 एवं 8 जून को करेंगी जिले में भ्रमण

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे 6, 7 एवं 8 जून 2018 को सवाई माधोपुर जिले का भ्रमण करेंगी।

Chief minister Vasundhara Raje visit tour Rajasthan
जिला कलेक्टर पी.सी. पवन ने रविवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री की यात्रा पूर्व तैयारियों के लिये आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में बताया कि 6 जून को प्रातः चौथ का बरवाड़ा में मुख्यमंत्री का हैलिकाॅप्टर के द्वारा आगमन होगा। मुख्यमंत्री चौथ माता ट्रस्ट की धर्मशाला में खण्डार विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यो से संबंधित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। मुख्यमंत्री इस दौरान राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी/फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगी। धर्मशाला परिसर में ही मुख्यमंत्री खण्डार विधानसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ जन संवाद करेंगी।
बैठक में जिला कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री का हैलिकाॅप्टर द्वारा 7 जून को गंगापुर सिटी के राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए हैलिपेड पर आगमन होगा। यहां से मुख्यमंत्री गंगापुर सिटी के पार्थ रिसोर्ट होटल में बामनवास विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो को प्रदर्शित करने वाली विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। यहीं पर मुख्यमंत्री राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी/फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगी। गंगापुर सिटी के पार्थ रिसोर्ट होटल में ही मुख्यमंत्री बामनवास विधानसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ जन संवाद करेंगी।
इसी प्रकार जिला कलेक्टर ने बताया कि 8 जून 2018 को अग्रवाल मैरिज हाॅल में मुख्यमंत्री गंगापुर सिटी विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यो को दर्शाने वाली विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी/फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात भी करेंगी। गंगापुर सिटी के अग्रवाल मैरिज हाॅल में ही मुख्यमंत्री गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के बुद्धिजीवियों के साथ जन संवाद करेंगी।
जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद गंगापुर सिटी, आरयूआईडीपी, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर आधारित विकास प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष सामरिया, जिला पुलिस अधीक्षक मामन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !