Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित 

सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर 4 नरेगा मेटों को किया ब्लैकलिस्ट 

 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज सोमवार को ग्राम पंचायत नायपुर के नरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण किया। ऐसे में ग्राम पंचायत में चल रहे नरेगा कार्य चारागाह में तलाई खुदाई कार्य और तलाई खुदाई कार्य भोमिया जी के पास नायपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों जगहों में कार्य पूर्ण गुणवत्ता से नही होने, वर्क साइट पर कार्य का बोर्ड नहीं लगा होने और नरेगा श्रमिकों की अनुपस्थिति आदि कमियां पाई गई। इस बीच सीईओ द्वारा राज्य वित्त आयोग योजना से करवाये जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य की जांच की गई।

 

 

लेकिन जांच में इंटरलॉकिंग टाइल के नीचे पीसीसी का नहीं होना पाया गया। सीईओ ने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास कार्य को भी जांचा, लेकिन लाभार्थी के द्वारा नरेगा मस्टररोल का भुगतान नहीं होना बताया गया। सभी कार्य अनियमितता की श्रेणी में आने के कारण जिला स्तरीय विभागीय जांच शुरू करते हुए ग्राम विकास अधिकारी विष्णु मीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय मलारना डूंगर किये जाने हेतु आदेश दिए गए।

 

Village Development Officer suspended for irregularities in development works in khandar

 

इस संबंध में कनिष्ठ सहायक मुरली लाल बैरवा को ग्राम पंचायत के कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के कारण 17 सीसीए के तहत चार्टशीट जारी की गई। नरेगा के दोनों साइट पर मेट द्वारा NMMS से ऑनलाइन हाजिरी नहीं करने एवं उनके द्वारा कार्यों में अनियमितता करने के कारण कुल 4 मेटों को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति खंडार को निर्देशित किया।

 

इस संबंध में रामचरण बैरवा सहायक अभियन्ता नरेगा, पंचायत समिति खंडार द्वारा पर्यवेक्षण तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाह होने के कारण बैरवा पर 17 सीसीए के तहत कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान सीईओ ने निदेश दिए की ग्राम पंचायत नायपुर में चल रहे विकास कार्यों की विस्तरित जांच जिला स्तर से तकनीकी अधिकारियों के द्वारा 7 दिवस में पूर्ण करवाई जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !