विद्यालय की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों का किया सम्मान
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर का वार्षिकोत्सव, प्रतिभा और भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बालकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विमल महावर रहे। कार्य्रकम की अध्यक्षता सीबीईओ दीपक शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट असरार अहमद, जरार अहमद, रवि कुमावत, अंसार अहमद, बीना देवी, आसिम, जितेन्द, देवेन्द्र एवं बबलू सैन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नीरज भास्कर ने वार्षिक प्रतिवेदन एवं विद्यालय की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विमल कुमार ने बदलेगा सवाई माधोपुर अभियान की जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को अभियान से जुड़ने का आग्रह किया तथा स्वच्छता के संबंध में शपथ भी दिलाई।

उन्होंने विद्यालय की प्रतिभाओ एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए बालकों को सफलता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीबीईओ एवं असरार अहमद एडवोकेट ने भी संबोधित किया। विद्यालय की एकेडमिक एवं अन्य सहशैक्षिक गतिविधियों में श्रेष्ठ स्थान पर रहने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाह हनुमान प्रसाद शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। बालकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ईश्वर दत्त, पवन जैन, रामधन बैरवा, सुरेश गुप्ता, शाहिद अली, संतोष मित्तल, सुनिता सिसोदिया, सहित स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया