खंडार थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शंकर लाल, लोकेन्द्र, गुलाब चंद और गजेन्द्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वीरसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना खण्डार ने शंकर लाल पुत्र रतन लाल निवासी गंगानगर खण्डार, लोकेन्द्र पुत्र रामहेत निवासी गंगानगर, गुलाब चंद पुत्र प्रभू लाल निवासी गंगानगर खण्डार, गजेन्द्र पुत्र हरिनारायण निवासी गंगानगर थाना खण्डार को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम गंगानगर में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 2450 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना खण्डार पर मामला दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया