Friday , 24 July 2026
Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या। बदमाशों ने तलवार और सरियों से किया युवक पर हमला

चौथ का बरवाड़ा रोड़ अंबेडकर कॉलोनी के समीप खेरदा में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तलवार और सरियों से हमला कर एक युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतक पीरु कीर  उर्फ वीरू बागरिया (28) निवासी ज्योति नगर जटवाड़ा है। गत शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे हमलावर व मृतक युवक साथ में बैठकर खेरदा में अंबेडकर कॉलोनी के समीप पार्टी कर रहे थे, तभी किसी बात को लेकर आपस में दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया की बदमाश विजय राणा एवं बुद्धि प्रकाश मीणा सहित 8 लोगों ने पीरु पर तलवार व सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह पूरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

 

Youth killed due to old enmity The miscreants attacked the youth with swords and bars in sawai madhopur

 

वहीं सूचना मिलने पर मानटाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल को जयपुर रेफर कर दिया लेकिन घायल पीरु कीर उर्फ वीरू बागरिया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आज शनिवार सुबह शहर पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत, मानटाउन थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज और कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह आदि की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा। पुलिस ने इस मामले में नामजद 8 जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तीन टीमों का गठन भी किया गया है। पुलिस ने परिजनों को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

 

ये भी पढ़ें:- होली की मस्ती के बीच युवक पर किया जानलेवा हमला, हमले में युवक की हुई मौत

 

होली की मस्ती के बीच युवक पर किया जानलेवा हमला, हमले में युवक की हुई मौत

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !