Sunday , 8 March 2026
Breaking News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर आयोजित हुआ सामुहिक विवाह सम्मेलन

चिकित्सा विभाग ने श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, स.मा. के साथ मिलकर सामुहिक विवाह के आयोजन को यादगार बनाया। गौतमाश्रम ट्रस्ट सवाई माधोपुर में हुए निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने वाले अठारह जोड़े एक ऐतिहासिक कदम का हिस्सा और साक्षी बने। सभी जोड़ों ने सात की जगह आठ वचन एक दूजे को देकर नए जीवन की शुरूआत नए तरीके से की। वर वधुओं ने एक दूसरे को आठवां वचन दिया कि वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत भविष्य में कभी भी भ्रूण का लिंग परीक्षण नहीं करवाऐंगे

Beti bachao beti padhao theme mariage conference Bride bridegroom Daughters are precious

सम्मेलन में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स.मा. के जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी आशीष गौतम, ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ , डाॅटर्स आर प्रीशियस, पीसीपीएनडीटी एक्ट,1994, लिंग परिक्षण करने वाले की सूचना 104/108 टोल फ्री नम्बर पर देने पर 2.50लाख प्रोत्साहन राशि देने की जानकारी देते हुये इस मुहिम का आयोजन करवाया व नवविवाहित जोड़ो को आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने अपना आठवां वचन हमेशा निभाने की हिदायत भी दी। उन्होंने सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों को भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

ये लिया वचन
मैं वधु एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में वचन लेती हूं कि मैं जेंडर समानता के राष्टीय महत्व से जुडे संकल्प के प्रति सदैव समर्पित भाव से कार्य करूंगी। मैं माता पिता के रूप में गर्भस्थ शिशु की लिंग जांच नहीं करवाने की प्रतिज्ञा लेती हूं कि मैं कन्या भ्रूण हत्या नहीं करूंगी और लिंग की जांच नही करवाने के लिए परिजनो परिचितो को भी प्रेरित करूंगी। बेटा बेटी को समान भाव से रखूंगी। बेटी को पढ़ाएंगे। मैं मेरे जीवन में उक्त वचनों से वचनबद्ध रहूंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !