Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला प्राधिकरण अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सेना ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशोर गृह की साफ-सफाई, पीने के पानी की सुविधा, रसोई-घर एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा विधिक से संघर्षरत किशोरों को विधिक सहायता आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में उपस्थित विधि से संघर्षरत बालकों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण की जानकारी ली गई। न्यायमित्रों को पैरवी करने तथा विधि से संघर्षरत किशोरों की काउंसलिंग के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई तथा काउंसर को सही तरीके से किशोरों की काउंसलिंग करने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

 

District Authority President inspected the state communication and juvenile home in sawai madhopur

 

साथ ही उपस्थित कर्मचारीगण को सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क, सेनेटाईजर आदि का प्रयोग करने एवं समय-समय पर कोविड-19 की जांच, टीकाकरण करवाने हेतु निर्देशित किया।  निरीक्षण के दौरान उपस्थित विधि से संघर्षरत किशोरो को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदीजन एवं विधि से संघर्षरत किशारों के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर, अरविन्द कुमार प्रिन्सीपल मजिस्टेªट किशोर न्याय बोर्ड सवाई माधोपुर, न्यायमित्र हरिमोहन जाट, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण सीमा बंसल, अब्दुल जब्बार, काउंसलर गिर्राज शर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण व आमजन उपस्थित थे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !