वजीरपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी विजयसिंह पुत्र जतीराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित अपराधियो एवं अवैध मादक पदार्थ अभियान को क्रियान्वित करते हुए एसपी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खीची गंगापुर सिटी एवं मुनेश कुमार उपअधीक्षक वृत्त गंगापुर सिटी के निकटतम सुपरविजन में टीम गठित कर थानाधिकारी योगेन्द शर्मा द्वारा मुखबिर की सुचना पर वारंटी विजयसिंह पुत्र जतीराम निवासी बडोली को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी लंबे से फरार चल रहा था। जिसे आज बुधवार को गिरफतार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में योगेन्द्र शर्मा थानाधिकारी थाना वजीरपुर, जितेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, महेन्द्र सिंह कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया