नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आज शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने बजरिया के मुख्य बाजार में सड़कों किनारे खड़े बेतरतीब वाहन चालकों एवं सार्वजनिक स्थानों पर खुले में कचरा डालने वाले तथा गंदगी करने वालों के चालान कर 2 हजार 600 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।

इस दौरान नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार एवं सब्जी मण्डी से नो पार्किंग जॉन में खड़ी 8 मोटरसाइकिल, तख्ते, बैंच आदि जब्त किये। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक नगर परिषद सवाई माधोपुर गजेन्द्र सिंह राजावत सहित नगर परिषद की टीम मौजूद रही।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया