Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नींबू ने निचौड़ा लोगों का रस। गर्मी बढ़ने के साथ ही नीबूं के दामों में भी उछाल 

जिले में गर्मी के बढ़ने साथ ही नींबू के भाव ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। बीते एक महीने से जिले के बाहर से नींबू आ रहा है। वहीं गर्मी के दिनों में नींबू की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में नींबू की कीमत सेब, अंगूर तथा नारंगी से भी ज्यादा हो गई है। यहां बजरिया सब्जी मंडी में इन दिनों 200 रुपए प्रति किलो की दर से नींबू बिक रहा है। इससे गृहणियों का रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।

 

 

 

वहीं पिछले एक माह पहले 40 रुपए किलो में बजरिया की सब्जी मंडी में रसदार नींबू मिल रहे थे। वहीं अब अधिक गर्मी बढ़ने के साथ ही नींबू की कीमतों में भी एकाएक उछाल आया है। एक महीने के अंदर ही नींबू के भाव करीब पांच गुना तक बढ़ गए है। लोगों की भी रस में नींबू पहली पसंद होती है। वहीं नींबू के दाम बढ़ने से नीबूं घरों के अतिरिक्त होटल एवं ढाबों से भी गायब हो गया है।

 

 

स्थिति ये है कि घर, होटल और ढाबों पर भी सलाद से नींबू (जायका) कम हो गया है। होटल व ढाबा संचालक भी सलाद में नींबू का इस्तेमाल नाममात्र ही कर रहे है। वहीं देखा जाए तो गन्ने के रस, शिंकजी व सब्जियों में भी नींबू का इतेमाल नाममात्र ही कर रहे है। इन दिनों नींबू सेब, अंगूर और अनार से भी महंगा बिक रहा है।

 

Lemon squeezed people's juice, With the increase in heat, the prices of lemons also increase in sawai madhopur

 

जिले में यहां होती है नींबू की बागवानी

सवाई माधोपुर में मुख्यतया नींबू की बागवानी गोठबिहारी, नायपुर, उमरी, लालपुर, बामनबड़ौदा, करमोदा, सूरवाल, अजनोटी और जड़ावता सहित कई गांवों में होता है। लेकिन इन गांवों में नींबू की बागवानी सदाबहार नहीं होने से जिले में नीबूं का उत्पाद कम हो जाता है। ऐसे ने मौसम में ही नींबू की आवक होती है। गर्मी के सीजन में  नींबू कम होता है। ऐसे में जिले की मण्डियों में भी स्थानीय स्तर पर नींबू की आवक नहीं हो पाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !