मलारना डूंगर तहसील के मुस्लिम समुदाय द्वारा आज उपखण्ड अधिकारी मुकेश कायथवाल को ज्ञापन सौंपकर करौली निवासी साहब सिंह गुर्जर को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

ज्ञापन द्वारा समुदाय के लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति ने 24 जून को सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय पर भद्दी पोस्ट की है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
लोगों ने ज्ञापन में युवक को गिरफ्तार कर कार्यवाही और सख्त सजा देने की मांग की जिससे सामजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों को एक सन्देश जाए तथा इस तरह की सोच रखने वाले व्यक्तियों में डर पैदा हो और जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे।
इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया