भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रणथंभौर आगमन पर स्वागत की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक में जेपी नड्डा के स्वागत में आयोजित होने वाली बाइक रैली के लिए कार्यकर्ताओ से चर्चा की गई और रोड़मेप बनाकर रैली की रूपरेखा बनाई गई।

इस दौरान भाजपा के संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा, जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष भवानी सिंह मीना, कमल मीणा, जिला मंत्री बलवीर सिंह, पूर्व सभापति कमलेश जेलिया, विमला शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, एसटी मोर्चा अध्यक्ष विजय मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष मनोज बैरवा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कपिल जैन, मंडल अध्यक्ष आकाश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी मुरली गौतम, संयोजक पंकज जैन, मंडल महामंत्री अजय बसवाल, बजरिया मंडल मंत्री अमित चौधरी, पार्षद जिनेन्द्र शर्मा, रितेश भारद्वाज, रामसिंह गुर्जर, समाजिक कार्यकर्ता शेट्टी जैन, अजय गौतम, चेतन भारद्वाज, विकास शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया