Sunday , 7 June 2026
Breaking News

तंबाकू मुक्त सवाई माधोपुर अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू मुक्त राजस्थान 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले में तंबाकू मुक्त सवाई माधोपुर अभियान के अंतर्गत जिले में जन जागरूकता बढ़ाने और आमजन को अभियान से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे है। विभाग की जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 

 

साथ ही कोटपा एक्ट के अंतर्गत दुकानों पर तंबाकू उत्पादों का प्रदर्शन, तंबाकू उत्पादों की प्रचार सामग्री का प्रचार करने वाले, 18 साल से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करते हुए उनके चालान काटे जा रहे है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों के भी चालान काटे जा रहे हैं साथ ही सेवन करने वालों को तंबाकू छोड़ने के लिए समझाइश भी की जा रही है। इसी कड़ी में विभाग द्वारा जिले में जन जागरूकता के लिए अप्रैल माह में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन जिलेवासियों के लिए किया जा रहा है।

 

Competitions will be organized in the sawai madhopur under Tobacco-free Sawai Madhopur campaign

 

इन प्रतियोगिताओं में जिले के किसी भी आयुवर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। सीएमएचओ ने बताया कि विभाग द्वारा तंबाकू मुक्त सवाई माधोपुर विषय पर पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सिर्फ सवाई माधोपुर जिले के नागरिक ही भाग ले सकते है। 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता 1 अप्रैल से प्रारंभ की जा रही है व इसमें प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है।

 

जिलेवासी व्हाट्सएप नंबर 7665720289 पर अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं, प्रविष्टि पर अपना नाम, फोन नंबर लिखना आवश्यक है। प्रतियोगिता में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का कोई भी कार्मिक व कार्मिक के परिवारजन भाग नहीं ले सकेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं से जुडी हुई सभी प्रकार की जानकारी व अपडेट्स के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर iec sawai madhopur व ट्विटर पर medical department sawai madhopur को फॉलो व सब्सक्राइब करें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !