Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कायाकल्प कार्यक्रम में यूपीएचसी बजरिया फिर बनी विजेता

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कायाकल्प कार्यक्रम के तहत संस्था की साफ-सफाई बायोवेस्ट मेनेजमेंट एवं अन्य गतिविधियों में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया एक बार फिर प्रदेश में श्रेष्ठ रही है। राज्य सरकार द्वारा जारी की गई रेकिंग के आधार पर संस्था को राज्य स्तर पर तीसरी रेंक का विनर अवॉर्ड का विजेता घोषित किया गया है। इससे पूर्व भी वर्ष 2019-20, और 2020-21 में भी यह संस्था कायाकल्प का अवॉर्ड अर्जित कर चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम में राज्य स्तर से जिले में 4 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का कायाकल्प में चयन हुआ है जिसमें यूपीएचसी बजरिया प्रथम स्थान पर रहकर दो लाख रुपए की राशी एवं अन्य तीन संस्थाओं को 50 हजार रुपए की राशी पुरस्कार के रुप में प्राप्त हुई है जिसका उपयोग संस्थान की गतिविधियों एवं व्यवस्था को सुदृढ करने एवं संस्था पर कार्यरत कार्मिकों को प्रोत्साहन के रुप में खर्च किया जायेगा।

 

UPHC Bajaria once again became the winner in the rejuvenation program in rajasthan

 

सीएमएचओ ने सभी संस्थाओ पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं अन्य कार्मिकों को उनकी मेहनत एवं कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएमएचओ सवाई माधोपुर ने शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक विनोद शर्मा द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित सभी शहरी यूपीएचसी का नियमित रुप से विजिट करने और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की मॉनिटरिंग के कार्य की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होने बताया कि इनकी कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा व कड़ी मेहनत के परिणामस्वरुप इस वित्तीय वर्ष में शहरी क्षेत्र की 4 यूपीएचसी का कायाकल्प में चयन हुआ है।

 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !