सवाई माधोपुर पुलिस अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकथाम को लेकर एक्शन मोड़ में है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देश पर कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत सुरवाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाडोलास से एक ट्रैक्टर- ट्रॉली जप्त की है। जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी। जिसे पुलिस ने जप्त किया। वहीं पुलिस ने चालक गोरधन पुत्र फेलू निवासी कीरपुरा को धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया