Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते सड़क पर व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी

जिला मुख्यालय के हनुमान नगर में जलदाय विभाग की लापरवाही सामने आई है। जलदाय विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी रोड़ पर व्यर्थ बह रहा है। पाइप लाइन लिकेज के चलते कॉलोनीवासियों को गत 15 दिन से पानी के लिए तरसना पड़ रहा। सवाई माधोपुर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों को गर्मी के दिनों में पानी के लिए परेशान का सामना करना पड़ रहा है।

 

कॉलोनी निवासी रिटायर्ड फौजी सुखलाल, हनी माथुर, मिताली माथुर और पुरुषोत्तम आदि लोगों ने बताया कि गत पिछले चार दिन से हनुमान नगर में पानी सड़क पर फिजूल बह रहा है। वहीं पिछले करीब 15 दिन से कॉलोनी के नलों में पानी नहीं आ रहा था।

 

water flowing in vein on the road due to negligence of water supply department in sawai madhpur

 

ऐसे में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों ने जलदाय विभाग को इसकी शिकायत भी की है। हालांकि शिकायत के बाद जलदाय विभाग के कार्मिक वहां आए। मगर 3-4 जलदाय विभाग कार्मिकों ने स्थानों पर गढ्ढे खोद दिए। वहीं एक गड्ढे में अलग से पाइप लगाकर चले गए।

 

पाइप से पिछले तीन दिनों से लगातार रोड़ पर हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह रहा है। वहीं शिकायत करने के चार दिन बाद भी जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कॉलोनी में नहीं आए। ऐसे में एक ओर जहां पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं दूसरी तरह कई मकानों के नलों में पानी नहीं आ रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !