गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर एक 6 वर्षीय बालक उपेक्षित अवस्था में घुमते हुए मिला। गंगापुर सिटी जीआरपी ने बालक को दस्तयाब करके बाल कल्याण समिति के सदस्य ज्योति शर्मा के समक्ष पेश किया गया।

समिति के आदेश से बालक को मर्सी आश्रय गृह मे अस्थाई प्रवेश दिया गया। चाइल्ड लाइन टीम ने बालक से परामर्श किया तो बालक आगरा का रहने वाला बता रहा है। फिलहाल शेल्टर होम स्टॉफ द्वारा परिजनों की तलाश की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया