मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोनू और ऋषिराम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा व पुलिस उपाधीक्षक वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी मानटाउन जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुकदमा नंबर 311/2021 धारा 365, 364ए, 120बी आईपीसी में आरोपी मोनू पुत्र चिरंजीलाल निवासी बनोटा हाल मोतीनगर खैरदा और ऋषिराम पुत्र धूलीराम निवासी नीदडदा सूरवाल हाल सुर्यनगर कॉलोनी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में जगदीष भारद्वाज थानाधिकारी थाना मानटाउन, हरिलाल सहायक उपनिरीक्षक, शैतानसिंह कांस्टेबल, भरतलाल कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया