Wednesday , 11 March 2026
Breaking News

नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया बेटी बचाओ का संदेश

जिला पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा आर.के. संस्थान सवाई माधोपुर के तत्वाधान में गौशाला, सीमेन्ट फैक्ट्री, साहूनगर में नई रोशनी योजना अल्पसंख्यक महिलाओं के मुद्दों पर नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में कन्या भ्रूण जांच/हत्या की रोकथाम, डाॅटर्स आर प्रिशियस (डेप) एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leadership Development Training Program Message Daughter Save the girl child Beti bachao beti padhao
पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक आशीष गौतम ने प्रशिक्षण में उपस्थित संभागियों को राज्य एवं जिले के लिंगानुपात व एसआरबी के बारे में चर्चा कर गिरते हुये लिंगानुपात को बढाने पर जोर देते हुए सोनोग्राॅफी सेन्टरों एवं लिंग चयन करने वालों की पहचान करने निगरानी रखने के बारे में अवगत कराया और मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत सूचना देने की सहमति प्रदान की। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत 2.50 लाख इनाम, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना, 104/108 टोल फ्री नम्बर व डिकाॅय कार्यवाहियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट काॅर्डिनेटर पुरूषोत्तम शर्मा एवं प्रोग्राम काॅर्डिनेटर शिवचरण शर्मा उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !