Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनी इफ्तार पार्टी

हमारा पैगाम भाईचारे के नाम थीम पर काम करने वाले “वतन फाउंडेशन” की इफ्तार पार्टी का आयोजन संस्था के बजरिया स्थित कार्यालय पर किया गया। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि टीम के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर रामलाल बैरवा की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में बड़ी संख्या में विभिन्न समुदाय के सदस्यों ने शिरकत की। कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक समरसता की मिसाल भी देखने को मिली।

 

 

सभी धर्मों के मानने वाले इस आयोजन में उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्नेह प्रदर्शित किया। वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया कि वतन फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा धार्मिक तथा सामाजिक सौहार्द के कई कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहे हैं जिनमें गत बुधवार को मुस्लिम सदस्यों द्वारा गणेश यात्रियों को शीतल पेयजल एवं शरबत उपलब्ध करवाने का कार्य प्रत्येक बुधवार को रेलवे स्टेशन स्थित जीप स्टैंड पर किया जा रहा है।

 

Iftar party became an example of religious and social harmony in sawai madhopur

 

 

इससे पूर्व सर्द ऋतु में “मिशन दर्द का अहसास” चलाकर बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया था। इस अवसर पर सरदार सतपाल छाबड़ा, मौलाना अबसार अहमद भुप्रेमी, पार्षद सुनील तिलकर, प्रशांत वर्मा, डॉ. लुकमान अहमद, पार्षद राजेश पहाड़िया, सतीश जैन, पथिक लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश सीट, जुगराज बैरवा, पार्षद संजय कुमार, धनसिंह जगरवाल, राजीव गांधी प्राकृतिक संग्रहालय के डायरेक्टर यूनुस खान, प्रोफेसर मुसव्विर अहमद, प्रोफेसर शाकिर खान, शाहिद जैदी, रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष जनाबुद्दीन खान, मुमताज़ अहमद, आसिफ खान और कलीम खान आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !